रामदेवरा मेलाः 12 से 26 सितंबर तक संचालित होगी स्पेशल ट्रेन
बीकानेर | रामदेवरा मेले में
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे '12 से 26 सितंबर तक श्रीगंगानगर-पोकरण के बीच मेला स्पेशल ट्रेन (15 फेरे) चलाएगा।
ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर सूरतगढ़, लूणकरनसर होते हुए शाम 3:50 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यहां से शाम 4:20 बजे चलकर कोलायत, फलोदी व शाम 7:15 बजे रामदेवरा होते हुए शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04742 पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होकर रामदेवरा (रात 9:15), फलोदी (रात 10:00), कोलायत (रात 11:24) और लालगढ़ (रात 12:50) होते हुए सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।