मुरैना नगर: वार्ड नंबर-26 में एक साल से हो रहा जलभराव, आने-जाने में लोगों को हो रही परेशानी #jansamasya
मुरैना नगर निगम के वार्ड क्रमांक -26 रामनगर जैन बगीची के पीछे छतरी वाली गली में पिछले एक साल से जलभराव हो रहा है।जिस वजह से वहां रहने वाले बच्चे महिलाएं ओर पुरुष काफ़ी परेशान हो रहे है।स्थानीय निवासियों का कहना है की नाले नालियों की सफाई न होने की वजह से एक साल से जलभराव हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई निराकरण आज तक नहीं हुआ।