मुरैना नगर: जिला अस्पताल की OPD में डॉक्टर नहीं मिले, सिविल सर्जन ने 6 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए
मुरैना जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है जिसको लेकर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।हर रोज सैकड़ों मरीज जिला अस्पताल में इलाज कराने आते है लेकिन अस्पताल की OPD में कई डॉक्टर अपने चेम्बर में समय पर नहीं बैठते है।जिस वजह से मरीज परेशान होते है, कुछ लोगों ने जब शिकायत की तो सिविल सर्जन ने नदारद रहे 6 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस थमा दिए