लालबर्रा: 29 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा करवा चौथ, लालबर्रा बाजार में रही भारी रौनक
पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के प्रतीक महा पर्व ‘करवा चौथ’ को लेकर सुहागिन महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में यह पावन पर्व 29 अक्टूबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर एक दिन पूर्व 28 अक्टूबर को दोपहर से लेकर देर रात्रि तक लालबर्रा के बुधवार बाजार में महिलाओं की खासी भी