ब्रेकिंग न्यूज़ | चित्रकूट
ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को बायपास कराने के नाम पर पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, कार्यशैली पर उठे सवाल
चित्रकूट। जनपद में ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को ट्रैफिक से बायपास कराने के नाम पर पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खोह के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के आसपास कथित तौर पर यह पूरा मामला चल रहा है।
आरोप है कि जिन ट्रक चालकों द्वारा दो, तीन या चार हजार रुपये तक दिए जा रहे हैं, उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है, जबकि रुपये नहीं देने वाले चालकों को कथित तौर पर वहीं रोककर रखा जा रहा है।
इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि लगाए जा रहे आरोप सही हैं तो यह गंभीर जांच का विषय है।
अब सवाल यह है कि क्या पुलिस के उच्चाधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करेंगे?
फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
#BreakingNews #facebook #viralvideo #Chitrakoot #shorts