घाटोल: घाटोल में पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित की गई
घाटोल मे पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने घाटोल विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में घाटोल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पंचायती राज चुनाव को लेकर मंथन किया गया।