खिजरसराय: खिजरसराय थाना के सब इंस्पेक्टर को सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई।
खिजरसराय थाना के सब इंस्पेक्टर शिव गोपाल राय को सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह थाना परिसर में बुधवार को आयोजित किया गया। खिजरसराय थाना अध्यक्ष फहीम आजाद खान ने कहा कि सब इंस्पेक्टर शिव गोपाल राय ईमानदारी पूर्वक पूरे कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करते थे। इनके द्वारा किए गए कार्य भुलाया नही जा सकता है। इस मौके पर अंग वस्त्र,रामचरितमानस देकर विदाई दी