खिजरसराय: छोटिया गांव के पास अनियंत्रित कार ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, बिजली तार की चपेट में आने से एक लड़की की हुई मौत
महकार थाना क्षेत्र के छोटिया गांव के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित कार ने बिजली के खंभे में सीधी टक्कर मार दी, जिससे बिजली का खंभा टूट कर नीचे गिर गया और बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक लड़की की मौके पर मौत हो गई। मृतक लड़की वैध बिगहा गांव के कैलू यादव की पुत्री रेशमी कुमारी बताई जा रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया।