खिजरसराय: हेमारा गांव के टोला महादेव बीघा में सीओ ने जेसीबी से तीन मकान को कराया ध्वस्त
खिजरसराय प्रखंड के हेमारा गांव के टोला महादेव बिगहा में खिजरसराय सीओ ममता ने एक ही गोतिया के तीन मकान को ध्वस्त किया । तीनो मकान सरकारी जमीन में बनी थी। इसकी जानकारी देते हुए सिओ ने बताया की लोक शिकायत निवारण में अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत किया गया था। जिसके बाद जितेंद्र यादव धनश्याम यादव और अर्जुन यादव का मकान जेसीबी से ध्वस्त किया गया।