खिजरसराय: पाठक बीघा गांव में पुलिस ने शराब भट्टी को किया ध्वस्त मौके पर 600 लीटर जावा महुआ को किया नष्ट
खिजरसराय थाना क्षेत्र के रौनीया पंचायत के पाठक बीघा गांव में पुलिस ने शराब के विरुद्ध अभियान चला कर एक शराब भट्टी को ध्वस्त किया है वही मौके पर 600 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया। इस संबंध में खिजरसराय थाना अध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया के गुप्त सूचना मिली थी कि पाठक बीघा गांव में शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई ।