खिजरसराय: नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक
खिजरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति की बैठक अध्यक्ष रिंकू देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में खिजरसराय नगर पंचायत में साफ-सफाई के लिए नए चयनित संवेदक पर चर्चा हुई। इस दौरान केनी गांव में 2000 फीट पीसीसी निर्माण पर चर्चा की गई। साथ ही खिजरसराय बाजार में टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड, लोदीपुर ठाकुरबाड़ी में नाली और ढक्कन निर्माण सहित अन्य योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।