खिजरसराय: बसंन बीघा गांव के बधार से करीब एक दर्जन मोटर की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
खिजरसराय थाना क्षेत्र के बसंन बीघा गांव में मोटर चोरों ने एक ही रात में गांव के बधार में लगी करीब एक दर्जन मोटर की चोरी। अजय कुमार, कमलेश कुमार, सेनापति प्रसाद, राजकुमार सिंह, हरगोबिंद सिंह, संजय कुमार, अंबिका सिंह, शंकर सिंह, शंभू सिंह, अरविंद चौहान सहित अन्य लोगों की मोटर हुई है चोरी। बुधवार की सुबह जब पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।