आबू रोड: आबूरोड के मावल चौकी पर रीको पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, आयशर ट्रक से 112 कार्टून अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
आबूरोड के मावल पुलिस चौकी पर रीको थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक से 112 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को ट्रक की बॉडी के नीचे तिरपाल के नीचे बने गुप्त खाने में छिपाकर गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुजरात के पाटन जिले से हुई