पटियाली: बसपा प्रतिनिधिमंडल ने पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, बैंक कर्ज माफी की मांग की
पटियाली। बसपा के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पटियाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों और किसानों से बातचीत कर फसल बर्बादी व आर्थिक नुकसान की जानकारी ली। नेताओं ने प्रभावित किसानों के केसीसी ऋण माफ करने की मांग की। साथ ही मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग और मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने की मांग की।