सोनकच्छ: सोनकच्छ पुलिस थाना प्रभारी ने गंधर्वपुरी फाटे पर जन चौपाल लगाकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sonkatch, Dewas | Mar 25, 2026 थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी किसी को भी साझा न करें और लालच देने वाले मैसेज से सावधान रहें। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाने में जानकारी दें।