सोनकच्छ तहसील के ग्राम गंधर्वपुरी में स्वच्छता अभियान की पोल खुलती नजर आ रही है, जहां वर्षों पुरानी नाली की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गाँव में ही प्रशांत शर्मा ने मंगलवार को शाम पांच बजे मिडिया को बताया की गांव में नालियां जाम हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू और गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत कर दी गई है।