सोनकच्छ: खेरिया जागीर और आसपास के गांवों में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की
Sonkatch, Dewas | Feb 20, 2026 बीते दिन अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा, आंधी व बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई। खेरिया जागीर और आसपास के गांवों में कई किसानों की फसल आड़ी होकर जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।