सिहोरा: गंजताल बड़ी नहर में बाइक समेत गिरा व्यक्ति, गंभीर घायल
सिहोरा थाना क्षेत्र के गंजताल बड़ी नहर में बाइक सहित एक व्यक्ति गुरुवार शाम 7:30 बजे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने निजी एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया।