पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में AIMIM ने उर्दू TET रिजल्ट जारी करने और उर्दू काउंसिल हिंद को लेकर प्रदर्शन किया
AIMIM ने गर्दनीबाग धरना स्थल पर उर्दू TET का रिजल्ट जारी करने और उर्दू काउंसिल हिंद को लेकर शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रदर्शन किया। मौके पर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार उर्दू का गला घोट रही है। नीतीश सरकार उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं कर रही है।