पटना ग्रामीण: जक्कनपुर में STF के साथ मुठभेड़ में घायल कुख्यात अपराधी अजय राय उर्फ काका की एनएमसीएच में हुई मौत
शुक्रवार की देर रात 11 बजे जक्कनपुर में एसटीएफ के साथ हुए मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड क्रिमिनल अजय राय उर्फ काका मारा गया है। अजय को चार गोली लगी थी। गंभीर हालत उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। STF के DIG विवेकानंद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अजय राय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।