पटना ग्रामीण: पटना समाहरणालय में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के लिए बैठक का आयोजन
पटना समाहरणालय सभागार में शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की। उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से शुरू होकर जिले भर में एक सप्ताह तक चलने वाले उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।