पटना ग्रामीण: लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय पर रंगदारी मांगने का आरोप, पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज
राजद सुप्रीमो लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय के खिलाफ शनिवार की सुबह 11 बजे पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित आकाश गौरव ने रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज करायी है। आकाश गौरव बिहारी साव लेन में रहते हैं। शिकायत में उन्होंने कहा है कि 12 दिसंबर की रात को रूपसपुर थाना के गोला रोड पर रहने वाले नागेंद्र राय ने उन्हें कॉल किया और रंगदारी की मांग की।