पटना ग्रामीण: वन नेशन वन इलेक्शन के विरोध में राजद ने पार्टी कार्यालय पर पोस्टर लगाया, सरकार से जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील
केंद्र सरकार की पहल ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के खिलाफ राजद की तरफ से सुबह 7 बजे राजद कार्यालय समेत राजधानी पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर सवाल खड़े किए गए हैं। साथ ही राजद ने पोस्टर के माध्यम से देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ से कहीं ज्यादा जनहित के जरूरी मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित करने की अपील की है।