हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज सुबह हल्द्वानी स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पौड़ी लोकसभा सांसद अनिल बलूनी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का वास है। यह पावन भूमि अपनी समृद्ध विरासत और संस्कृति के लिए पूरी तरह समर्पित है।" उन्होंने आगे कहा कि यह पवित्र भूमि सदैव इसी तरह ऊर्जावान बनी रहेगी। उत्तराखंड शहीदों की भूमि है, जिसे हम सभी आदरपूर्वक नमन करते हैं।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haldwani #viralvideo