टिहरी गढ़वाल थाना छाम क्षेत्र के अंतर्गत नागराजाधार में एक भीषण पिकअप दुर्घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए न सिर्फ वाहन में फंसे घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला, बल्कि समय रहते उसे अस्पताल भी पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 05:40 बजे थाना छाम पुलिस को नागराजाधार में एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना वक्त गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पिकअप वाहन (संख्या: UK07CD8896) मुख्य सड़क से नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला, और उसका चालक वाहन के मलबे के भीतर बुरी तरह फंसा हुआ था।"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Sep 10, 2026