राघोगढ़: जेपी कॉलेज के समीप महाराणा प्रताप ढाबे के पास, तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, 3 घायल
Raghogarh, Guna | Sep 12, 2026 गुना में राघोगढ़ थाना के NH 46 जेपी कॉलेज के समीप महाराणा प्रताप ढाबे के पास सड़क किनारे खड़ी कर में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। फरियादी आशीष कुमार सुमन निवासी कुंभराज ने पुलिस को बताया, बीते रोज ड्राईवर बच्चों को लेकर लौट रहा था शौचालय जाने रुका, इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी। बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस जांच जारी है