दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,
मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी प्रमोद कुमार उर्फ टुटन और राजेश चोरी की बाइक पर जल विहार इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। 29-30 जून की रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद दोनों बदमाशों को काबू कर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। #delhiencounter #delhipolice #crime #policeaction #trending