गुरुग्राम की कामधेनु गौशाला में योगी अखाड़ा परिवार के तत्वावधान में श्री श्री 1008 उमाशंकर महाराज का भव्य पट्टाभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ।
किन्नर समाज के कर्मठ एवं समाज के लिए सदैव अग्रणी रहने वाले उमाशंकर जी महाराज को श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर के पद पर अभिषिक्त किया गया।
सत्य सनातन गौसेवा संस्थान के द्वारा यह परम पावन आयोजन किया गया,कामधेनु गोशाला पालन विहार गुरुग्राम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ रूद्राभिषेक से किया गया समस्त विश्व के कल्याण के संकल्प के साथ शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश ।
तदुपरांत भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ ,जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
सत्य सनातन गौसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनाथ योगी,कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह , किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नैना तिवारी,मातृशक्ति की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती योगी ,स्वामी चन्द्रशेखर एवं सत्य सनातन गौसेवाा संस्थान के सम्पूर्ण टीम के अभूतपूर्व योगदान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
नवनियुक्त महामण्डलेश्वर उमाशंकर ने समाज कल्याण और देश हित में सदैव समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।
योगी अखाड़ा के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम व मातृशक्ति अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए,सत्य सनातन गौसेवा संस्थान टीम की प्रशंसा की ।
कार्यक्रम के दौरान हरहर महादेव , जय श्रीराम और सनातन धर्म का जयकारा गूंजता रहा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भंडारा और शोभायात्रा आकर्षक का केन्द्र बना रहा ।