Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार, वीडियो वायरल मानसिक रूप से बीमार युवक को महिला वार्ड बॉय ने मारी कई बार लात चप्पलों से पीटकर युवक को अस्पताल से भगाने का प्रयास जमीन पर पड़े युवक के सिर और चेहरे पर कई बार मारी गई लात महिला वार्ड बॉय द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का भी वायरल हुआ वीडियो सिक्योरिटी गार्ड बना रहा मूक दर्शक, नहीं किया हस्तक्षेप वायरल वीडियो के बाद जिला अस्पताल प्रशासन पर उठे सवाल शहर स्थित जिला अस्पताल परिसर का बताया जा रहा वीडियो

Jhajjar, Jhajjar | Jun 30, 2026

MORE NEWS

बड़ी खबर: गैंगस्टर काला जठेरी को मिली कस्टडी पैरोल, जुड़वां बच्चों से मिलने की मिली इजाजत! दिल्ली की एक अदालत ने 30 जून 2026 को तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी को कस्टडी पैरोल मंजूर कर ली है। कोर्ट ने यह राहत जठेरी को अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी (मैडम मिंज) और अपने नवजात जुड़वां बच्चों से मिलने के लिए दी है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों और भारी पुलिस बल की निगरानी में उसे परिवार से मिलने की अनुमति दी जाएगी। #mangolpuri #crime #india #kalajatheri #delhi

बड़ी खबर: गैंगस्टर काला जठेरी को मिली कस्टडी पैरोल, जुड़वां बच्चों से मिलने की मिली इजाजत! दिल्ली की एक अदालत ने 30 जून 2026 को तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी को कस्टडी पैरोल मंजूर कर ली है। कोर्ट ने यह राहत जठेरी को अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी (मैडम मिंज) और अपने नवजात जुड़वां बच्चों से मिलने के लिए दी है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों और भारी पुलिस बल की निगरानी में उसे परिवार से मिलने की अनुमति दी जाएगी। #mangolpuri #crime #india #kalajatheri #delhi

Jhajjar, Jhajjar | Jul 1, 2026

दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 

मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी प्रमोद कुमार उर्फ टुटन और राजेश चोरी की बाइक पर जल विहार इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। 29-30 जून की रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद दोनों बदमाशों को काबू कर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। #delhiencounter #delhipolice #crime #policeaction #trending

दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि वांछित अपराधी प्रमोद कुमार उर्फ टुटन और राजेश चोरी की बाइक पर जल विहार इलाके में वारदात को अंजाम देने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। 29-30 जून की रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की पुलिस की गोली दोनों आरोपियों के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद दोनों बदमाशों को काबू कर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। #delhiencounter #delhipolice #crime #policeaction #trending

Jhajjar, Jhajjar | Jul 1, 2026

गुरुग्राम की कामधेनु गौशाला में योगी अखाड़ा परिवार के तत्वावधान में श्री श्री 1008 उमाशंकर महाराज का भव्य पट्टाभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ।

किन्नर समाज के कर्मठ एवं समाज के लिए सदैव अग्रणी रहने वाले उमाशंकर जी महाराज को श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर के पद पर अभिषिक्त किया गया।

सत्य सनातन गौसेवा संस्थान के द्वारा यह परम पावन आयोजन किया गया,कामधेनु गोशाला पालन विहार गुरुग्राम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ रूद्राभिषेक से किया गया समस्त विश्व के कल्याण के संकल्प के साथ शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश ।

तदुपरांत भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ ,जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।

सत्य सनातन गौसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनाथ योगी,कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह , किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नैना तिवारी,मातृशक्ति की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती योगी ,स्वामी  चन्द्रशेखर एवं सत्य सनातन गौसेवाा संस्थान के सम्पूर्ण टीम के अभूतपूर्व योगदान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

नवनियुक्त महामण्डलेश्वर उमाशंकर ने समाज कल्याण और देश हित में सदैव समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।

योगी अखाड़ा के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम व मातृशक्ति अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए,सत्य सनातन गौसेवा संस्थान टीम की प्रशंसा की ।

कार्यक्रम के दौरान हरहर महादेव , जय श्रीराम और सनातन धर्म का जयकारा गूंजता रहा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भंडारा और शोभायात्रा आकर्षक का केन्द्र बना रहा ।

गुरुग्राम की कामधेनु गौशाला में योगी अखाड़ा परिवार के तत्वावधान में श्री श्री 1008 उमाशंकर महाराज का भव्य पट्टाभिषेक समारोह सम्पन्न हुआ। किन्नर समाज के कर्मठ एवं समाज के लिए सदैव अग्रणी रहने वाले उमाशंकर जी महाराज को श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर के पद पर अभिषिक्त किया गया। सत्य सनातन गौसेवा संस्थान के द्वारा यह परम पावन आयोजन किया गया,कामधेनु गोशाला पालन विहार गुरुग्राम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ रूद्राभिषेक से किया गया समस्त विश्व के कल्याण के संकल्प के साथ शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश । तदुपरांत भंडारे का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ ,जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । सत्य सनातन गौसेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवनाथ योगी,कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह , किन्नर प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नैना तिवारी,मातृशक्ति की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भारती योगी ,स्वामी चन्द्रशेखर एवं सत्य सनातन गौसेवाा संस्थान के सम्पूर्ण टीम के अभूतपूर्व योगदान से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । नवनियुक्त महामण्डलेश्वर उमाशंकर ने समाज कल्याण और देश हित में सदैव समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया । योगी अखाड़ा के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी राधेश्याम व मातृशक्ति अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए,सत्य सनातन गौसेवा संस्थान टीम की प्रशंसा की । कार्यक्रम के दौरान हरहर महादेव , जय श्रीराम और सनातन धर्म का जयकारा गूंजता रहा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भंडारा और शोभायात्रा आकर्षक का केन्द्र बना रहा ।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 30, 2026

10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जून । 25 जून को पुलिस चौकी निमोठ, थाना सदर सोहना, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव निमोठ में एक व्यक्ति द्वारा देसी कट्टा दिखाकर फायर करने का प्रयास किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से वारदात में प्रयोग 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस कब्जा पुलिस में लिया गया। इसी दौरान सरकारी अस्पताल घैघोला से एक घायल महिला के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा घायल महिला की MLR प्राप्त की। 26 जून को घायल महिला ने पुलिस चौकी निमोठ पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत प्रस्तुत की।

शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत के माध्यम से बताया कि 25 जून को वह अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव निमोठ निवासी नरेंद्र उनके घर आया तथा उसके पति पर जान से मारने की नीयत से देसी कट्टा तानकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने उसके पति की छाती पर देसी कट्टा लगाकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से कट्टा छीनने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। आरोपी मौके पर देसी कट्टा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्राप्त शिकायत व MLR के आधार पर पुलिस थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्रवाई करते हुए 27 जून को गांव निमोठ स्थित मंदिर रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी गांव निमोठ, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा अपने पास अवैध हथियार रखता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वह शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए देसी कट्टे से जान से मारने की नीयत से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी सरफराज निवासी गांव सटलाका, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का 1 अभियोग, आवश्यक वस्तु अधिनियम का 1 अभियोग तथा मारपीट का 1 अभियोग सहित कुल 3 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा), फरीदाबाद (हरियाणा) व नूंह (हरियाणा) में पहले भी अंकित हैं।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अभियोग में गहनता से पूछताछ की जा सके, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके तथा मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा सके। *अभियोग का अनुसंधान जारी है।

10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जून । 25 जून को पुलिस चौकी निमोठ, थाना सदर सोहना, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव निमोठ में एक व्यक्ति द्वारा देसी कट्टा दिखाकर फायर करने का प्रयास किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से वारदात में प्रयोग 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस कब्जा पुलिस में लिया गया। इसी दौरान सरकारी अस्पताल घैघोला से एक घायल महिला के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा घायल महिला की MLR प्राप्त की। 26 जून को घायल महिला ने पुलिस चौकी निमोठ पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत के माध्यम से बताया कि 25 जून को वह अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव निमोठ निवासी नरेंद्र उनके घर आया तथा उसके पति पर जान से मारने की नीयत से देसी कट्टा तानकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने उसके पति की छाती पर देसी कट्टा लगाकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से कट्टा छीनने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। आरोपी मौके पर देसी कट्टा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्राप्त शिकायत व MLR के आधार पर पुलिस थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्रवाई करते हुए 27 जून को गांव निमोठ स्थित मंदिर रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी गांव निमोठ, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा अपने पास अवैध हथियार रखता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वह शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए देसी कट्टे से जान से मारने की नीयत से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी सरफराज निवासी गांव सटलाका, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का 1 अभियोग, आवश्यक वस्तु अधिनियम का 1 अभियोग तथा मारपीट का 1 अभियोग सहित कुल 3 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा), फरीदाबाद (हरियाणा) व नूंह (हरियाणा) में पहले भी अंकित हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अभियोग में गहनता से पूछताछ की जा सके, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके तथा मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा सके। *अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 29, 2026