Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जून । 25 जून को पुलिस चौकी निमोठ, थाना सदर सोहना, गुरुग्राम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव निमोठ में एक व्यक्ति द्वारा देसी कट्टा दिखाकर फायर करने का प्रयास किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से वारदात में प्रयोग 1 देसी कट्टा व 1 कारतूस कब्जा पुलिस में लिया गया। इसी दौरान सरकारी अस्पताल घैघोला से एक घायल महिला के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा घायल महिला की MLR प्राप्त की। 26 जून को घायल महिला ने पुलिस चौकी निमोठ पहुंचकर अपनी लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिकायतकर्ता महिला ने शिकायत के माध्यम से बताया कि 25 जून को वह अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव निमोठ निवासी नरेंद्र उनके घर आया तथा उसके पति पर जान से मारने की नीयत से देसी कट्टा तानकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने उसके पति की छाती पर देसी कट्टा लगाकर फायर करने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी से कट्टा छीनने का प्रयास किया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। आरोपी मौके पर देसी कट्टा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्राप्त शिकायत व MLR के आधार पर पुलिस थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्रवाई करते हुए 27 जून को गांव निमोठ स्थित मंदिर रोड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी गांव निमोठ, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा अपने पास अवैध हथियार रखता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वह शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए देसी कट्टे से जान से मारने की नीयत से फायर करने का प्रयास किया, लेकिन फायर मिस हो गया। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक अन्य साथी सरफराज निवासी गांव सटलाका, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के विरुद्ध हत्या का 1 अभियोग, आवश्यक वस्तु अधिनियम का 1 अभियोग तथा मारपीट का 1 अभियोग सहित कुल 3 अभियोग जिला गुरुग्राम (हरियाणा), फरीदाबाद (हरियाणा) व नूंह (हरियाणा) में पहले भी अंकित हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अभियोग में गहनता से पूछताछ की जा सके, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके तथा मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा सके। *अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 29, 2026

MORE NEWS

गुरुग्राम के वार्ड नंबर 33 के लक्ष्मण विहार डी ब्लाक की महिला सीवर के निर्माण कार्य पुरा ना होने से हुई परेशान। 

डी ब्लाक की परेशान महिला ने कहा पार्षद पति रावण है ।

गुरुग्राम के वार्ड नंबर 33 के लक्ष्मण विहार डी ब्लाक की महिला सीवर के निर्माण कार्य पुरा ना होने से हुई परेशान। डी ब्लाक की परेशान महिला ने कहा पार्षद पति रावण है ।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 28, 2026

प्रदुम्न जांघू ने गुरुग्राम के वार्ड नंबर 33 के पार्षद पति के खोले राज । यह राज कितने झूठ कितने सच ? #gurgaon #bjp #facebook  #viral #news

प्रदुम्न जांघू ने गुरुग्राम के वार्ड नंबर 33 के पार्षद पति के खोले राज । यह राज कितने झूठ कितने सच ? #gurgaon #bjp #facebook #viral #news

Jhajjar, Jhajjar | Jun 28, 2026

वजन कम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले  कॉल सेंटर का भंडाफोड़,3 महिला आरोपी गिरफ्तार।

कब्जा से 102 मोबाइल फोन, 150 सिमकार्ड व 12 लैपटॉप बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जून । गौरव फोगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देशन में निरीक्षक संदीप कुमार, प्रबंधक थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नितिन, सहायक उप निरीक्षक दीपांकर, हेड कांस्टेबल पिंकू, हेड कांस्टेबल भगत सिंह, सिपाही सोनू, सिपाही सतीश, महिला सिपाही निशु ने कार्यवाही करते हुए 26 जून को उद्योग विहार फेज-5, गुरुग्राम में छापेमारी करते हुए वजन कम करने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंदीप निवासी आया नगर, दिल्ली हाल निवासी चकरपुर, गुरुग्राम, 2. नेहा निवासी रंगपुरी, दिल्ली तथा 3. वर्षा निवासी मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी सुशांत लोक, गुरुग्राम के रूप में हुई। उक्त व इनके अन्य साथियों द्वारा कॉल सेंटर संचालित करके धोखाधड़ी करने पर इनके विरुद्ध थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस पूछताछ व जांच में ज्ञात हुआ कि Curest Science and Wellness Pvt. Ltd. के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज बनाकर उन पर वजन कम करने की हर्बल दवाईयां बेचने के विज्ञापन चलाए जाते थे। जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों को देखकर उस पेज पर क्लिक करता तो उसके बाद कॉल सेंटर से आरोपियों द्वारा उस व्यक्ति से बात की जाती थी तथा उनको वजन कम करने की दवाईयां बेची जाती थी। तथा उन दवाईयां से वजन कम नहीं होता था तथा लोगों को वजन कम नहीं होने पर 100% रिफंड देने की बात कही जाती थी लेकिन उसके बाद लोगों को रिफंड नहीं दिया जाता है तथा उनको ब्लॉक कर दिया जाता था। 

पुलिस जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त कॉल सेंटर से आरोपियों द्वारा गुजरात में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी तथा विभिन्न राज्यों में भी वजन कम करने की दवाइयों के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया था।

आरोपियों द्वारा स्वयं को ब्यूटीशियन, डाइटिशियन तथा डॉक्टर होने की बात कह कर लोगों को गुमराह करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया कि धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किए गए थे तथा पूरे संचालन का नियंत्रण कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO), डायरेक्टर/मालिक एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस टीम ने मौके से ठगी में प्रयुक्त 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड एवं 12 लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त किए हैं।

मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वजन कम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़,3 महिला आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से 102 मोबाइल फोन, 150 सिमकार्ड व 12 लैपटॉप बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जून । गौरव फोगाट HPS, सहायक पुलिस आयुक्त गुरुग्राम के निर्देशन में निरीक्षक संदीप कुमार, प्रबंधक थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नितिन, सहायक उप निरीक्षक दीपांकर, हेड कांस्टेबल पिंकू, हेड कांस्टेबल भगत सिंह, सिपाही सोनू, सिपाही सतीश, महिला सिपाही निशु ने कार्यवाही करते हुए 26 जून को उद्योग विहार फेज-5, गुरुग्राम में छापेमारी करते हुए वजन कम करने के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 3 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मंदीप निवासी आया नगर, दिल्ली हाल निवासी चकरपुर, गुरुग्राम, 2. नेहा निवासी रंगपुरी, दिल्ली तथा 3. वर्षा निवासी मैनपुरी, उत्तर-प्रदेश हाल निवासी सुशांत लोक, गुरुग्राम के रूप में हुई। उक्त व इनके अन्य साथियों द्वारा कॉल सेंटर संचालित करके धोखाधड़ी करने पर इनके विरुद्ध थाना साइबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस पूछताछ व जांच में ज्ञात हुआ कि Curest Science and Wellness Pvt. Ltd. के नाम से फेसबुक व इंस्टाग्राम पेज बनाकर उन पर वजन कम करने की हर्बल दवाईयां बेचने के विज्ञापन चलाए जाते थे। जब कोई व्यक्ति इन विज्ञापनों को देखकर उस पेज पर क्लिक करता तो उसके बाद कॉल सेंटर से आरोपियों द्वारा उस व्यक्ति से बात की जाती थी तथा उनको वजन कम करने की दवाईयां बेची जाती थी। तथा उन दवाईयां से वजन कम नहीं होता था तथा लोगों को वजन कम नहीं होने पर 100% रिफंड देने की बात कही जाती थी लेकिन उसके बाद लोगों को रिफंड नहीं दिया जाता है तथा उनको ब्लॉक कर दिया जाता था। पुलिस जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि उपरोक्त कॉल सेंटर से आरोपियों द्वारा गुजरात में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी तथा विभिन्न राज्यों में भी वजन कम करने की दवाइयों के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। आरोपियों द्वारा स्वयं को ब्यूटीशियन, डाइटिशियन तथा डॉक्टर होने की बात कह कर लोगों को गुमराह करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए मोबाइल नंबर कंपनी के कर्मचारियों को आवंटित किए गए थे तथा पूरे संचालन का नियंत्रण कंपनी के मैनेजर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (CAO), डायरेक्टर/मालिक एवं अन्य सहयोगियों द्वारा किया जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से ठगी में प्रयुक्त 102 मोबाइल फोन, 150 सिम कार्ड एवं 12 लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य कब्जे में लेकर नियमानुसार जब्त किए हैं। मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 28, 2026