दाउदनगर: जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद महाबली सिंह ने सिचाई विभाग आईबी में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, हुई राजनीतिक चर्चा
जदयू के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद महाबली सिंह ने सिंचाई विभाग आईबी में मंगलवार की शाम 5:00 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान राजनीतिक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी और विकास की गति तेज होगी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार में कोई विकल्प नहीं है।