इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
आज दिनांक 23.10.2026 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद चित्रकूट में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। मतदान को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय द्वारा कोतवाली कर्वी अन्तर्गत चित्रकूट इण्टर कॉलेज, मानिकपुर मतदान केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
एएसपी द्वारा मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस बल को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, मतदान केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा मतदाताओं को सुगमता से मतदान कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।जनपद के सभी 06 मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा जोनल/सेक्टर अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाये हुए हैं।
Manikpur, Chitrakoot | Oct 23, 2026