बालूमाथ: पुलिस ने बरवाटोली गांव से टीएसपीसी के नक्सली को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर बालूमाथ थाना क्षेत्र के भगेया पंचायत अंतर्गत बरवाटोली गांव से टीएसपीसी नक्सली रोहन गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार नक्सली रोहन पर लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के अन्य जिलों में भी नक्सल मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है. मंगलवार को प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने जानकारी दीl