जनविश्वास अभियान के तहत् कलेक्टर एवं एसपी ने मोड़ी में सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र, राशन दुकान और उर्वरक वितरण केन्द्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने शुक्रवार को जन विश्वास अभियान के तहत् ग्राम मोड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर ग्रामीणों और उपभोक्ताओं को राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पीओएस मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया, उपलब्ध स्टॉक एवं अब तक वितरित की गई राशन सामग्री की मात्रा एवं उपभोक्ताओं की संख्या आदि की जानकारी ली।
कलेक्टर ने ग्राम मोड़ी में प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति के उर्वरक वितरण केन्द्र का निरीक्षण कर ई-टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति तथा अग्रिम उठाव के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर ने इस भ्रमण के दौरान शासकीय उमावि परिसर में स्थित सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 मोड़ी का निरीक्षण कर केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण, गरम पका भोजन वितरण, नाश्ता वितरण, बच्चों के वजन लेने एवं टीकाकरण पंजी का संधारण, शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने नियमित रूप से आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन की सराहना की। आंगनवाड़ी के बच्चों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर कलेक्टर एवं एसपी का स्वागत् किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव गुप्ता, एसडीएम श्रीमती देवकुंवर सोलंकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर द्वारा पशु आहार निर्माण यूनिट एवं गौ-पालन कैन्द्र का निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं एसपी श्री दिलीप सोनी ने ग्राम मोड़ी के समीप श्री अनिल पाटीदार द्वारा स्थापित पशु आहार निर्माण यूनिट एवं गौ-पालन केन्द्र का निरीक्षण कर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने श्री पाटीदार द्वारा ग्रामीणों से ढ़ाई रूपए किलों के भाव से हरी मक्का के पौधें खरीदकर उन्हें अपनी यूनिट में लाकर पुश आहार साइनेज तैयार करने के कार्य की सराहना की। कलेक्टर ने इसके साथ ही श्री पाटीदार द्वारा स्थापित गौ-पालन केन्द्र में गिर नस्ल की 58 गायों के पालन के कार्य का अवलोकन भी किया और गौपालन से हो रहे लाभ के बारे में चर्चा की। कलेक्टर ने ग्राम पायली में श्री जुगलकिशोर पाटीदार द्वारा अपने खेत में साढ़े तीन हजार संतरे के पौधें लगाकर तैयार किये गए संतरा बागवान का निरीक्षण किया और संतरे के पौधें की खरीदी, लागत, बगीचा तैयार करने में आई लागत, फल बहार एवं विपणन की व्यवस्था आदि की जानकारी भी ली।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा