मोड़ी जन विश्वास शिविर में 23 ग्रामीणों से आवेदन हुए प्राप्त
सेवा संकल्प एवं जन विश्वास अभियान के तहत् सुसनेर विकास खण्ड में ग्राम मोड़ी में कलस्टर स्तरीय शिविर शुक्रवार को आयोजित किया गया। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, एसपी श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य श्री कालूसिंह सिसौदिया, श्री बजरंग पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष श्री बाबूलाल यादव एवं सोसायटी अध्यक्ष श्री राधेश्याम यादव सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 23 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही कर के मंच से अवगत कराया।
इस मौके पर कलेक्टर डॉ. मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीणों की प्रमुख मांग एवं समस्या लो-वॉल्टेज की रही है, इस पर उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों से सुबह ही चर्चा की है। विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा दो-तीन दिन में लो-वॉल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की कमी को देखते हुए नवीन चिकित्सक की पद स्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। सोसायटी के गोदाम भवन के लिये जमीन आवंटन की मांग पर कलेक्टर ने कहा कि इसके लिये शीघ्र ही उपयुक्त भूमि का आवंटन कर दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने राहवीर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना एवं सायबर अपराध से बचाव एवं सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राहवीर योजना के तहत् सड़क दुर्घटना में घायलों की त्वरित मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीर से किसी प्रकार की कोई पुछताछ नहीं की जावेगी और उसे प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। पीएम राहत योजना के तहत् घायलों को अस्पतालों में डेढ़ लाख रूपये तक का नि:शुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, अब कोई भी सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को तत्काल नजदिकी अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका नि:शुल्क उपचार करवा सकेगा। श्री सोनी ने कहा कि जागरूकता से ही अपराधों से बचा जा सकता है। उन्होंने सायबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 एवं पुलिस सहायता केन्द्र के नम्बर 112 के बारे में बताते हुए कहा कि सायबर अपराध के संबंध में उक्त हेल्पलाईन पर कॉल करने से किसी भी खाते से निकाली गई राशि उसी समय फ्रीज हो जाती है औरपीडि़त को उसकी राशि वापस मिलने में कोई दिक्कत नहीं होती।
कार्यक्रम को जिपं सदस्य श्री कालूसिंह सिसौदिया, श्री बजरंग पाटीदार, श्री बाबूलाल यादव, श्री राधेश्याम यादव आदि ने भी सम्बोधित किया। एसडीओपी श्री देवकरण यादव ने राहवीर योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर अतिथियों ने कृषि विभाग की ओर से 50 प्रतशित अनुदान पर धूलचन्द्र गुर्जर एवं भगवान सिंह गुर्जर को मिनी स्प्रींकलर का स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों ने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर उनका लाभ लेने की प्रक्रिया भी विस्तार से बताइ। प्रारंभ में अतिथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सुश्री अंजना जैन ने स्वागत् गीत एवं छात्रा जया, दीपिका और पायल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
सरपंच प्रतिनिधि श्री घनश्याम बंसिया, पूर्व सरपंच गोपाल भिलाला ने सभी अतिथियों को स्वागत् किया। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती देवकुंवर सोलंकी, जनपद सीईओ श्री अभिषेक यादव सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा