पटियाली: पटियाली संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 16 शिकायतें, एसडीएम ने निस्तारण के लिए दिए निर्देश
पटियाली। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सुशांत सांवरे की अध्यक्षता में हुआ। सीओ अमित कुमार और तहसीलदार शौर्य वर्धन सिंह राठौर ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।