गिरिडीह: गिरीडीह विधायक, नगर विकास मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच विधानसभा में हुई तीखी बहस
गिरीडीह विधायक और नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच विधानसभा सदन में शुक्रवार को करीब 12 बजे तीखी बहस हो गई। झारखंड विधानसभा सत्र के 15वें दिन हुए दो मंत्रियों के बीच तीखी नोकझोंक में बीच बचाव कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने किया।