गिरिडीह: मकतपुर के रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में भारी बारिश के बाद मेन गेट पर नाले का पानी जमा
मकतपुर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में गुरुवार सुबह 10 बजे जोरदार बारिश के बाद स्कूल के मेन गेट पर नाले का पानी जमा हो गया। जिससे सभी को भारी परेशानी हुई।यहां जब स्कूल के बच्चे और शिक्षक - शिक्षिकाएं पहुंचे तो स्कूल के बाहर का नजारा देखकर सभी के होश उड़।यहां बारिश के बाद नगर निगम के साफ - सफाई करने के दावे की पोल खोलती तस्वीर ने सबको परेशान कर डाला।