गिरिडीह: गिरिडीह के DSO ने गांडेय प्रखंड में FCI गोदाम का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह डीएसओ ने गुरुवार की सुबह 11 बजे से गांडेय परिसर के FCI गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के इस क्रम में उन्होंने गोदाम की स्टॉक पंजी,अनाज की गुणवत्ता,भंडारण की स्थिति व वितरण प्रणाली की गहन जांच की।अनाज की मात्रा सहित अन्य चीजों का निरीक्षण किया। डीएसओ ने अनाज की गुणवत्ता, सुरक्षा उपायों व वितरण प्रणाली से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की।।