गिरिडीह: माहुरी छात्रावास में मां मथुरासिनी पूजा के लिए निकाली गई भव्य शोभायात्रा
भंडारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास में आयोजित दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजा को लेकर शुक्रवार को 10 बजे भारी बारिश के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में माहुरी समाज के लोग शामिल हुए।समाज के सभी लोग पीला वस्त्र धारण कर अपने कुल देवी मां मथुरासिनी की भक्ति में लीन दिखे।