गिरिडीह: मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत पर, गांडेय बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को जांच के आदेश दिए
मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर गांडेय बीडीओ ने संबंधित पंचायत सचिव को पत्र निर्गत कर गुरुवार को 2 बजे मामले का भौतिक सत्यापन कर निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड पंचायत के उप मुखिया मेहबूब आलम पर AE और मनरेगा JE द्वारा विभिन्न आरोप भरा आवेदन गांडेय बीडीओ और थाना प्रभारी को दिये जाने का मामले को हमने प्रमुखता के साथ दिखाया था।।