गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय में गिरिडीह नगर निगम टोल टैक्स वसूली को लेकर बहस, सुनवाई की तिथि 2 अप्रैल को तय
झारखंड उच्च न्यायालय में गुरुवार को करीब 3 बजे गिरिडीह नगर निगम टोल टैक्स वसूली को लेकर बहस हुई। बहस के बाद अगली सुनवाई की तिथि दो अप्रैल को तय की गई। बता दें कि उच्य न्यायालय ने अगले आदेश तक टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगायी थी। 18 दिसंबर को इसे लेकर आदेश जारी किया था और टोल वसूली करने वाले संवेदक सुमन कुमार राय को टोल नहीं वसूलने का आदेश दिया था।