खानपुर: सारोला कलां कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप चलती बाइक में अचानक आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सारोला कलां कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप आज शनिवार को शाम 5:30 बजे के लगभग चलती बाइक में अचानक आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाइक चालक सहित एक छोटी बच्ची ने समय रहते बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया ।