उचकागांव: उचकागाँव के वृंदावन गांव के पास सड़क दुर्घटना मामले में वाहन मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर वृंदावन गांव के समीप बीते दिनों सुबह बाइक सवार दो लोगों की हुई सड़क दुर्घटना मामले में कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार के अज्ञात मालिक सह चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। आवेदन में पश्चिम चंपारण के सिकटा थाना के झुमका गांव निवासी पीड़ित ने आरोप लगाते हुए चालक पर FIR दर्ज करवाया है।