उचकागांव: असंदापुर में किराना दुकान से ₹18,500 की चोरी, करकट तोड़कर चोर हुए फरार
उचकागांव थाना क्षेत्र के असंदापुर चौक स्थित एक किराना दुकान के छत में लगा करकट तोड़कर दुकान में रखे साढे 18 हजार रुपये नगद व अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार निवासी अखिलेश बरनवाल की असंदापुर चौक पर एक किराना की दुकान है।