सिरसागंज: नगर के आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन, 1200 से ज्यादा पदों के लिए 600 युवाओं ने कराया पंजीकरण
जनपद में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नगर सिरसागंज के करहल रोड स्थित आर्य गुरुकुल महाविद्यालय में गुरूवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन और सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगाए गए इस मेले में 14 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। करीब 600 युवाओं ने पंजीयन कराया।