इटाढ़ी: डेहरियां गांव में शराब तस्करी का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Itarhi, Buxar | Sep 8, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बसुधर पंचायत अंतर्गत डेहरियां गांव में सोमवार को पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डेहरियां गांव निवासी जितेंद्र राय के घर पर छापेमारी की गई।