कोंडागांव: NH 30 जोबा और सुकुरपाल के बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिरे दो लोगों को लाया गया जिला अस्पताल
घायल पिलसाय मरकाम ने 20 अप्रैल को जानकारी देते हुए बताया वे कलीन राम जोबा से घर लौट रहे थे,इसी दौरान सुकुरपाल और जोबा के बीच नेशनल हाईवे 30 में पीछे से आ रहे ट्रक को साइड देते हुए उसने बाइक को सड़क से नीचे उतार दिया,जिससे वे दोनों बाइक अनियंत्रित होकर गिर गए।दोनों को 108 की सहायता से कोंडागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।