कोंडागांव: बनियागांव NH-30 नीलगिरी प्लांट के पास फलों से लदी पिकअप वाहन पलटी, चालक हुआ घायल, किया गया जिला अस्पताल में भर्ती
सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बनियागांव के समीप निलगिरी प्लांट के पास आज सुबह फलों से लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक बुरी तरह घायल हुआ है जिसे स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा पिकअप फल लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, उसी दौरान नेशनल हाईवे 30 में वाहन दुर्घटनाग्रस्त की शिकार हो गई।