पिपरा: हरिहरगंज में जेएलकेएम ने ढुल्लू महतो का पुतला फूंका, जयराम महतो पर अमर्यादित टिप्पणी का विरोध
Pipra, Palamu | Nov 4, 2026 हरिहरगंज शहर के पुरानी बस स्टैंड स्थित एनएच-139 पर बुधवार के शाम 4 बजे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धनबाद सांसद ढुलू महतो का पुतला दहन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व जेएलकेएम के हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते की उनके अमर्यादित बयान पर विरोध किया।